टी एस आर सुब्रमण्यम अस्पताल में भर्ती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोयंबतूर: पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमण्यम को आज उस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया जब यहां प्लांटर्स असोसिएशन ऑफ तमिलनाडु (पैट) के एक सम्मेलन को संबोधित करते वक्त उन्होंने बेचैनी की शिकायत की. पैट के 62वें सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे पूर्व कैबिनेट सचिव सुब्रमण्यम ने जैसे […]
विज्ञापन
कोयंबतूर: पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमण्यम को आज उस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया जब यहां प्लांटर्स असोसिएशन ऑफ तमिलनाडु (पैट) के एक सम्मेलन को संबोधित करते वक्त उन्होंने बेचैनी की शिकायत की.
पैट के 62वें सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे पूर्व कैबिनेट सचिव सुब्रमण्यम ने जैसे ही अपना संबोधन शुरु किया, उन्होंने बेचैनी की शिकायत की. इसके बाद आयोजकों ने उन्हें मंच पर ही एक कुर्सी पर बिठाया. आयोजकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सुब्रमण्यम को पास ही के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका ‘वर्टिगो’ (चक्कर) का इलाज किया गया. अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










