अनशन पर बैठे जगनमोहन रेड्डी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 12:04 PM
गुंटूर (आंध्रप्रदेश) : आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर छह दिन पहले अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाले वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके स्वास्थ्य में आती गिरावट के चलते आज जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. एएसपी भास्करराव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के दल ने तड़के लगभग साढ़े […]
गुंटूर (आंध्रप्रदेश) : आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर छह दिन पहले अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाले वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके स्वास्थ्य में आती गिरावट के चलते आज जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया.
एएसपी भास्करराव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के दल ने तड़के लगभग साढ़े चार बजे एक एंबुलेंस में जगन को नल्लापाडू स्थित अनशन शिविर से गुंटूर सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया. इस दौरान वाईएसआरसीपी के समर्थक और स्वयंसेवी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जो कि उस क्षेत्र से अपने नेता को हटाये जाने का विरोध कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिए पार्टी अपनी नयी रणनीति तैयार करेगी. सीमांध्र (नये आंध्रप्रदेश) को विशेष दर्जा देने का वादा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले साल आंध्रप्रदेश के विभाजन के दौरान संसद में किया था. सत्ता में आने के एक साल बाद भी विशेष दर्जा न देने के लिए वाईएसआर कांग्रेस, कांग्रेस, वाम दल तेदेपा-भाजपा गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










