अब रिहा होगा टाडा का दोषी वरयाम, राजनाथ सिंह ने दी माफी

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने टाडा के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक सिख आतंकवादी को माफी दे दी और उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वरयाम सिंह को रिहा करने का आदेश सोमवार को दे दिया है. वह इस समय उत्तर प्रदेश के बरेली […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने टाडा के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक सिख आतंकवादी को माफी दे दी और उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वरयाम सिंह को रिहा करने का आदेश सोमवार को दे दिया है. वह इस समय उत्तर प्रदेश के बरेली जेल में बंद है. आधिकारिक सूत्रों ने आज रात बताया कि उसको रिहा किये जाने को लेकर गृह मंत्रालय ने उसके अच्छे व्यवहार के साथ-साथ उसके द्वारा करीब 25 साल की सजा काटे जाने का हवाला दिया.
सूत्रों ने कहा कि वरयाम ने कभी पेरोल नहीं लिया और जेल में उसका व्यवहार निष्कलंक रहा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आशय का प्रस्ताव यह कहते हुए आगे बढाया था कि उसे रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि उसकी आयु भी 70 वर्ष हो गयी है. सिंह उन 13 कैदियों में शामिल है जिसको छोडे जाने की मांग पंजाब की शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार करती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




