सांबा में महत्वपूर्ण स्थानों पर छह सीसीटीवी कैमरे लगाये गए

Updated at : 12 Oct 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
सांबा में महत्वपूर्ण स्थानों पर छह सीसीटीवी कैमरे लगाये गए

जम्मू : जम्मू कश्मीर पुलिस ने सीमांत जिले सांबा में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छह सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं.एक पुलिस अधिकारी ने आज कहा, ‘‘पुलिस…जनता के संबंधों को नई उंचाई पर पहुंचाने और सांबा नगर में अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक संयुक्त सामाजिक युवा समूह ‘क्राइम […]

विज्ञापन
जम्मू : जम्मू कश्मीर पुलिस ने सीमांत जिले सांबा में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छह सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं.एक पुलिस अधिकारी ने आज कहा, ‘‘पुलिस…जनता के संबंधों को नई उंचाई पर पहुंचाने और सांबा नगर में अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक संयुक्त सामाजिक युवा समूह ‘क्राइम पैट्रोल सांबा’ की मदद से सांबा नगर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर छह सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं.’
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे सांबा चौक, बस स्टैंड सुंब, हरि सिंह चौक, चौहाता चौक, जिला अदालत परिसर सांबा और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, सांबा पर लगाये गए हैं.उन्होंने बताया कि कैमरों का नियंत्रण केंद्र पुलिस नियंत्रण कक्ष में है जो पुलिस थाना सांबा की इमारत से संचालित होता है. इन सभी सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन आज सांबा के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पवन शर्मा मौजूद थे.

इन सीसीटीवी कैमरों को जिला पुलिस सांबा, मीडियाकर्मियों और कार्यकर्ताओं के सभी सदस्यों के योगदान से लगाया गया. क्राइम पेट्रोल सांबा के सदस्य जिला पुलिस सांबा के हैं और उन्होंने अपने संयुक्त प्रयास में हाल में राजकीय प्राथमिक स्कूल, कपाई, नुड सांबा को गोद लिया। उन्होंने छात्रों को स्टेशनरी चीजें वितरित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola