दिल्ली फिर शर्मसार! कार में नाबालिग से गैंगरेप

Updated at : 22 Sep 2015 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली फिर शर्मसार! कार में नाबालिग से गैंगरेप

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. घटना पश्चिम दिल्ली के रनहोला इलाके की है. यहां एक कार में 14 वर्षीय नाबालिग लडकी से कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने बताया कि पीडित एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. घटना पश्चिम दिल्ली के रनहोला इलाके की है. यहां एक कार में 14 वर्षीय नाबालिग लडकी से कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने बताया कि पीडित एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी और वह एक आरोपी सचिन से परिचित थी. आरोपी भी वहीं रहता है जहां पीडिता अपने माता पिता के साथ रहती है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह स्कूल जाने के दौरान लडकी को सचिन और उसके दो दोस्तों ने कार में अगवा कर लिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के द्वारका इलाके में भी एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना हुई. बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने ममाला दर्ज कर लिया गया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना द्वारका नॉर्थ इलाके की है. मासूम बच्ची के साथ रेप का आरोपी पड़ोस में रहने वाला शख्स है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola