ePaper

भारत पडोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है : राजनाथ सिंह

Updated at : 21 Sep 2015 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
भारत पडोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है : राजनाथ सिंह

सांबा (जम्मू-कश्मीर) : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाएं ना होने की बात पर जोर देते हुए आज कहा कि उसने पडोसियों खासकर पाकिस्तान और चीन के साथ हमेशा बेहतर संबंधों की कोशिश की है और सीमा विवाद एवं आतंकवाद समेत सभी मुद्दे केवल बातचीत के माध्यम से ही हल किए जा […]

विज्ञापन

सांबा (जम्मू-कश्मीर) : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाएं ना होने की बात पर जोर देते हुए आज कहा कि उसने पडोसियों खासकर पाकिस्तान और चीन के साथ हमेशा बेहतर संबंधों की कोशिश की है और सीमा विवाद एवं आतंकवाद समेत सभी मुद्दे केवल बातचीत के माध्यम से ही हल किए जा सकते हैं.

पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर अग्रिम इलाकों के तीन दिनों के दौरे की शुरुआत करने वाले गृह मंत्री ने कहा कि भारत ‘‘केवल अपनी सीमाओं की रक्षा करना चाहता है” और सीमा पार से घुसपैठ एवं अतिक्रमण बंद होने चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत पडोसियों के साथ संबंध सुधारने की दिशा में आगे बढने के लिए तैयार है लेकिन अपने सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं करेगा.
सिंह ने एक समारोह में यहां आईटीबीपी के जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम चीन और पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं. जब तक उनके साथ भारत के संबंध नहीं सुधरते एशिया में शांति नहीं आ सकती और महाद्वीप विकास के पथ पर समृद्ध नहीं हो सकता.” उन्होंने कहा, ‘‘चाहे सीमा विवादों का सवाल हो या आतंकवाद का मुद्दा हो, मुझे लगता है कि सभी मुद्दों का हल बातचीत के माध्यम से ही हो सकता है.
भारत एक शांति प्रिय देश है. हम केवल अपनी सीमाओं की रक्षा करना चाहते हैं.” गृह मंत्री ने कहा, ‘‘भारत कभी भी विस्तारवादी देश नहीं रहा है. ना तो हम विस्तारवादी रहे हैं और ना ही भविष्य में होंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं दृढसंकल्प के साथ ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां के साधु संतों ने ना केवल अपनी सीमाओं में रहने वाले लोगों को अपना नागरिक माना है बल्कि दुनिया में रहने वाले लोगों को भी अपना समझा है.”
गृह मंत्री ने कहा, ‘‘हमने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ – पूरी दुनिया एक परिवार है- के दर्शन का संदेश दिया है… इसकी वजह से हम सब के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि भारत ना केवल चीन बल्कि सभी पडोसी देशों के साथ ‘दिल से दिल’ का रिश्ता चाहता है.
सिंह ने इससे पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं हमारे पडोसियों के साथ हमेशा बेहतर संबंधों की कामना करता हूं. हमारी ओर से हमेशा ऐसी कोशिश होती है. हमने :पाकिस्तान और चीन की तरफ दोस्ती के लिए: अपने हाथ बढाए हैं.” गृह मंत्री ने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के गंभीर उल्लंघनों और चीन-भारत सीमा पर अतिक्रमणों को लेकर पूछे गए कई सवालों का जवाब देते हुए यह सब कहा.
उन्होंने पाकिस्तान द्वारा भारतीय नागरिकों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की पृष्ठभूमि में उसके साथ बातचीत के मुद्दे पर कहा, ‘‘मैं कह चुका हूं कि भारत पडोसियों के साथ बेहतर संबंध चाहता है. बेहतर संबंध बनाए जा सकते हैं. पाकिस्तान को आगे आना चाहिए, दोनों पक्षों को आगे आना चाहिए. भारत आगे बढने के लिए तैयार है.” सिंह ने सीमा पर झडपों में हुई बढोतरी और सीमा पर रहने वाले लोगों की दुर्दशा से जुडे एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार देश की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola