ePaper

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये, तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या

Updated at : 21 Sep 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये, तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या

पालघर (महाराष्ट्र) : शराब खरीदने के लिए रुपया देने से इंकार करने पर 18 साल के एक युवक ने कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी. सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रमेश बुधार ने बताया कि किरण शराब पीने का आदी है और वह शराब के लिए अपने माता-पिता से हमेशा रुपया मांगता रहता था. […]

विज्ञापन

पालघर (महाराष्ट्र) : शराब खरीदने के लिए रुपया देने से इंकार करने पर 18 साल के एक युवक ने कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी. सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रमेश बुधार ने बताया कि किरण शराब पीने का आदी है और वह शराब के लिए अपने माता-पिता से हमेशा रुपया मांगता रहता था. इसके कारण उन लोगों के बीच लड़ाई होती रहती थी.

उन्होंने बताया कि कल लगभग अपराह्न ढाई मिनट पर किरण ने अपने माता-पिता से रुपये की मांग की. उसने अपनी शादी करवाने की बात भी की. अपने बेटे की आदत के कारण पहले से परेशान माता-पिता ने उसकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने बताया कि इस पर नाराज युवक ने अपने पिता विनायक पवार के पेट और छाती में घूंसा मारा जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. पीड़ित की पत्नी की रखमीनबाई की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 302 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola