दिल्ली में महिला के साथ गैंगरेप

नयी दिल्ली : राजधानी में 37 साल की एक महिला को एक निजी टैक्सी में उसके चालक एवं दो अन्य ने जबरदस्ती बिठा लिया और बाद में पीरागढी की एक बंद दुकान में उन्होंने अपने दो और साथियों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार आरोप है कि इस महिला को पश्चिमी दिल्ली […]
नयी दिल्ली : राजधानी में 37 साल की एक महिला को एक निजी टैक्सी में उसके चालक एवं दो अन्य ने जबरदस्ती बिठा लिया और बाद में पीरागढी की एक बंद दुकान में उन्होंने अपने दो और साथियों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार आरोप है कि इस महिला को पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके से अगवा किया गया. पुलिस ने बताया कि महिला को आज तडके इन पांचों ने छोडा.
उसकी शिकायत के आधार पर चालक सहित पांचों लोगों को पकड लिया गया और उसकी टैक्सी भी जब्त कर ली गयी. यह चालक एक रेडियो कैब सेवा कंपनी से संबद्ध था. पुलिस ने पश्चिम विहार थाने में इस सिलसिले में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




