ePaper

भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी, पर्रिकर ने राजनाथ से मुलाकात की

Updated at : 13 Sep 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी, पर्रिकर ने राजनाथ से मुलाकात की

नयी दिल्ली : लद्दाख में भारतीय और चीनी बलों के बीच गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि 30 मिनट की बैठक के दौरान पर्रिकर और सिंह के बीच ऐसा समझा जाता है कि लद्दाख में भारतीय और चीनी बलों के बीच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लद्दाख में भारतीय और चीनी बलों के बीच गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि 30 मिनट की बैठक के दौरान पर्रिकर और सिंह के बीच ऐसा समझा जाता है कि लद्दाख में भारतीय और चीनी बलों के बीच गतिरोध और विभिन्न अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.

सिंह और पर्रिकर दोनों देश के सर्वोच्च निर्णय करने वाले निकाय सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के सदस्य हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अध्यक्ष हैं. सिंह को भारत-चीन और भारत-पाक सीमा पर जाना था लेकिन उन्होंने बिहार पर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक की वजह से अपनी यात्रा स्थगित कर दी.

जहां भारत-पाक सीमा की रक्षा बीएसएफ करती है वहीं भारत-चीन सीमा की सुरक्षा आईटीबीपी करती है और सेना दोनों सीमाओं को सुरक्षित रखने में दोनों अर्द्धसैनिक बलों को पूरा समर्थन देती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola