ePaper

GST पर संसद सत्र बुलाने पर दो-तीन दिन में विचार करेगी सरकार : वेंकैया नायडू

Updated at : 07 Sep 2015 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
GST पर संसद सत्र बुलाने पर दो-तीन दिन में विचार करेगी सरकार : वेंकैया नायडू

नयी दिल्ली : संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने आज आर्थिक व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि हमें कुछ अहम कदम उठाने होंगे जो हमारी आर्थिक व्यवस्था को और मजबूत करे जैसे जीएसटी पर जल्द से जल्द फैसला लेना होगा. जीएसटी बिल पास ना होने का काई कारण नजर नहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने आज आर्थिक व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि हमें कुछ अहम कदम उठाने होंगे जो हमारी आर्थिक व्यवस्था को और मजबूत करे जैसे जीएसटी पर जल्द से जल्द फैसला लेना होगा. जीएसटी बिल पास ना होने का काई कारण नजर नहीं आता सभी इसके पक्ष में इसके विरोध में कोई नहीं. हम जीएसटी बिल के लिए एक या दो दिनों में लोकसभा का सत्र बुलाने पर विचार करेंगे.

बैठकर इस पर फैसला लिया जाना. सरकार जीएसटी बिल को लेकर आर्थिक व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम उठाना चाहती है.जीएसटी पर केंद्र सरकार अपना रुख पहले ही साफ कर चुकी है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपना पक्ष जीएसटी पर साफ करते हुए कहा. मैं विपक्ष से सहयोग की अपील करता हूं, ताकि हम संसद में जीएसटी विधेयक पारित कर सकें.जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार विधेयक को पारित करवाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएगी, तो राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति के प्रमुख राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola