पाकिस्तानी सेना ने दो बार किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान घायल

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने आज एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया. रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7.45 बजे के करीब संघर्षविराम का उल्लंघन करते […]
जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने आज एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया. रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7.45 बजे के करीब संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में अकारण गोलीबारी की.
प्रवक्ता ने बताया कि संघर्षविराम के उल्लंघन की एक अन्य घटना में, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे हमीरपुर सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर कल रात 9.50 बजे से 10.15 बजे तक गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. सितम्बर में संघर्षविराम के उल्लंघन का यह छठा मामला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




