जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी मुठभेड़ जारी है. इससे पहले आज सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में आज आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया तो दूसरी तरफ एक आतंकवादी को भी […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी मुठभेड़ जारी है.
इससे पहले आज सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में आज आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया तो दूसरी तरफ एक आतंकवादी को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ सुबह सात बजे शुरू हुई. सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पक्की खबर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जिले के राफियाबाद इलाके की घेराबंदी कर ली और सुबह सात बजे तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर गोलियां चलायीं, जिसके बाद मुठभेड शुरु हो गई. मुठभेड़ नौ घंटे से अधिक समय तक चली. उन्होंने कहा, अभियान के दौरान एक सैनिक की मौत हो गयी और एक आतंकवादी को मार गिराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










