ePaper

शिवसेना पांच बच्चों वाले हिंदू परिवारों को देगी इनाम

Updated at : 29 Aug 2015 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना पांच बच्चों वाले हिंदू परिवारों को देगी इनाम

आगरा : शिवसेना की आगरा इकाई ने उन हिंदू परिवारों को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है जिनके परिवार में पांच बच्चे होंगे. शिवसेना के जिला प्रमुख वीणू लवाणिया का कहना है कि हाल में जारी जनगणना के आंकडों में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट की चिंता के कारण शिवसेना की […]

विज्ञापन

आगरा : शिवसेना की आगरा इकाई ने उन हिंदू परिवारों को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है जिनके परिवार में पांच बच्चे होंगे. शिवसेना के जिला प्रमुख वीणू लवाणिया का कहना है कि हाल में जारी जनगणना के आंकडों में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट की चिंता के कारण शिवसेना की इकाई ने इनाम देने की प्रणाली शुरु की है.

उन्होंने बताया कि 2010 से 2015 के बीच जिन हिंदू परिवारों के पांच बच्चे हैं उन्हें दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. अभिभावकों को नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाणपत्र दिखाना होगा.

शिवसेना ने मुस्लिमों की जनसंख्या पर वृद्धि को लेकर भी चिंता जताई है और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की है ताकि कई पत्नियों वाली व्यवस्था का अंत हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola