ePaper

सरकार ने जारी की स्मार्ट सिटी की सूची, जानें कौन-कौन 98 शहर हैं शामिल

Updated at : 27 Aug 2015 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने जारी की स्मार्ट सिटी की सूची, जानें कौन-कौन 98 शहर हैं शामिल

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी परियोजना ‘स्‍मार्ट सिटी’ के तहत आज सरकार ने 98 शहरों के चयन की घोषणा की है. सरकार ने स्मार्टसिटी बनये जाने वाले शहरों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू और महाराष्‍ट्र का दबदबा है. सूची के आधार पर उत्तरप्रदेश के 13 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी परियोजना ‘स्‍मार्ट सिटी’ के तहत आज सरकार ने 98 शहरों के चयन की घोषणा की है. सरकार ने स्मार्टसिटी बनये जाने वाले शहरों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू और महाराष्‍ट्र का दबदबा है. सूची के आधार पर उत्तरप्रदेश के 13 शहर, तमिलनाडू के 12 शहर, महाराष्‍ट्र के 10 शहर, मध्यप्रदेश के सात शहर, पश्चिम बंगाल के चार शहर, बिहार और आंध्रप्रदेश के तीन शामिल किये गये हैं. शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सूची जारी करते हुए बताया, ‘स्मार्ट शहरों से शहर का तकनीकी और आर्थिक तौर पर विकास किया जाएगा जिससे नागरिकों को बेहतर जिंदगी मिल सकेगी.

98 शहरों की 13 करोड़ जनता जो पूरी शहरी आबादी का 35 फीसदी है जो इस योजना के तहत लाभान्वित होगें. 100 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार ने 48,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस दौरान शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू ने बताया, नौ राजधानियों को स्मार्टसिटी की सूची में नहीं शामिल किया है, जिनमें ईटानगर, पटना, कोलकाता, शिमला, बेंगलूरु भी शामिल हैं. सरकार की ओर जारी 98 शहरों की लिस्‍ट में जिन राजधानियों को जगह मिली है, उनमें चेन्नई, अहमदाबाद, ग्रेटर मुंबई, ग्रेटर हैदराबाद, पटना, शिमला, बेंगलुरु, दमन, त्रिवेंद्रम, पुडुचेरी, गंगटोक और कोलकाता शामिल है. जम्मू कश्मीर सरकार ने अपने शहरों के नाम तय करने के लिए कुछ और समय मांगा है.

सूची में रांची का नाम शामिल, पटना नहीं बनेगा स्‍मार्ट सिटी

सरकार की ओर से जारी 98 शहरों को स्‍मार्ट सिटी बनाने जाने की सूची में झारखंड की राजधानी रांची का नाम है. हालांकि इसमें बिहार की राजधानी पटना का नाम इस सूची में नहीं है. हालांकि बिहार के तीन शहरों – भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बिहार शरीफ को इस सूची में शामिल किया गया है. पश्चिम बंगाल के चार शहरों को स्‍मार्ट शहर की सूची में शामिल किया गया है. ये शहर हैं न्‍यू टाउन कोलकाता, विधान नगर, दुर्गापुर और हल्दिया शामिल है.

98 शहरों की सूची

राज्‍य का नामशहरों की संख्‍याशहरों का नामशहर की जनसंख्‍या
अंडामान निकोबार1पोर्ट ब्‍लेयर1,40,572
आंध्र प्रदेश3

विशाखापत्तनम

तिरुपति

काकीनाडा

18,78,980

3,74,260

3,50,986

अरुणांचल प्रदेश1पसिघाट24,656
असम1गुवाहाटी9,62,334
बिहार3

मुजफ्फरपुर

भागलपुर

बिहारश्‍ारीफ

3,93,724

4,10,210

2,96,889

चंडीगढ़1चंडीगढ़10,55,450
छत्तीसगढ़2

रायपुर

बिलासपुर

10,47,389

3,65,579

दमन एवं डियू1डियू23,991
दादरा एवं नगर हवेली1सिल्‍वासा98,032
दिल्‍ली1नयी दिल्‍ली2,49,998
गोवा1पणजी1,00,000
गुजरात6

गांधीनगर

अहमदाबाद

सूरत

बड़ोदरा

राजकोट

दाहूद

2,92,779

55,77,940

44,67,797

17,52,371

13,23,363

1,30,530

हरियाणा2

करनाल

फरीदाबाद

3,02,140

14,14,050

हिमांचल प्रदेश1धर्मशाला22,580
झारखंड1रांची10,73,427
कर्नाटक6

मैंगलूरु

बेलागवी

शिवमोगा

हुबली-धारवाड़

टुमका कुरु

देवनगिरी

4,84,785

4,88,292

3,22,428

9,43,857

3,05,821

4,35,128

केरल1कोची60,157
लक्ष्‍यद्वीप1कावरती11,210
मध्‍य प्रदेश7

भोपाल

इंदौर

जबलपुर

ग्‍वालियर

सागर

सतना

उज्‍जैन

19,22,130

21,95,274

12,16,445

11,59,032

2,73,296

28,022

5,15,215

महाराष्‍ट्र10

नवी मुंबई

नासिक

थाने

ग्रेटर मुंबई

अमरावती

सोलापुर

नागपुर

कल्‍याण

औरंगाबाद

पुणे

1,11,900

14,86,000

18,41,000

1,24,00,000

74,500

9,52,000

24,60,000

15,18,000

11,35,000

31,24,000

राज्‍य का नामशहरों की संख्‍याशहरों का नामशहर की जनसंख्‍या
मणिपुर1इंफाल2,68,243
मेघालय1शिलांग3,54,325
मिजोरम1एजावल2,91,000
नागालैंड1कोहिमा1,07,000
ओडि़शा2

भुवनेश्‍वर

राउरकेला

8,40,834

3,10,976

पुंडुचेरी1अउलगरेट3,00,104
पंजाब3

लुधियाना

जालंधर

अमृतसर

16,18,879

8,68,181

11,55,664

राजस्‍थान4

जयपुर

उदयपुर

कोटा

अजमेर

30,73,350

4,75,150

10,01 ,365

5,51,360

सिक्किम1नामची12,190
तमिलनाडू12

तिरुचीपल्‍ली

तिरुनेलवेली

डिंडीगुल

थनजावुर

तिरुपुर

सलेम

वेल्‍लोर

कोयंबटूर

मदुरई

इरोडे

थूथुकुड़ी

चेन्‍नई

9,16,674

4,74,838

2,07,327

2,22,943

8,77,778

8,31,038

5,04,079

16,01,438

15,61,129

4,98,129

3,70,896

67,27,000

तेलंगाना2

ग्रेटर हैदराबाद

ग्रेटर वरांगल

67,31,790

8,19,406

त्रिपुरा1अगरतल्‍ला4,00,004
उत्तर प्रदेश12

मुरादाबाद

अलिगढ़

सहारनपुर

बरेली

झांसी

कानपुर

इलाहाबाद

लखनऊ

वाराणसी

गाजियाबाद

आगरा

रामपुर

88,787

8,74,408

7,05,478

9,03,668

5,05,693

27,65,348

11,12,544

28,17,105

11,98,491

16,48,643

15,85,704

3,25,313

उत्तराखंड1देहरादून5,83,971
पश्चिम बंगाल4

न्‍यूटाउन कोलकाता

विधान नगर

दुर्गापुर

हल्दिया

36,541

6,33,704

5,71,000

2,72,000

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola