OROP : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की रक्षा मंत्री और अजीत डोभाल के साथ बैठक

नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन को लेकर आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर बैठक की. इस बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद थे. इनके अलावा आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार भी बैठक में मौजूद थे. गौरतलब हो कि वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व […]
नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन को लेकर आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर बैठक की. इस बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद थे. इनके अलावा आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार भी बैठक में मौजूद थे.
Defence Minister Manohar Parrikar leaves from Home Minister Rajnath Singh's residence. pic.twitter.com/NGnVdS4CPR
— ANI (@ANI) August 25, 2015
NSA Ajit Doval leaves from Home Minister Rajnath Singh's residence in Delhi. pic.twitter.com/xz1wKIY4PH
— ANI (@ANI) August 25, 2015
गौरतलब हो कि वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिक आंदोलनरत हैं. इस मामले को लेकर अभी राजनीति भी हो रही है. जहां पूर्व सैनिक अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं वहीं कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने पूर्व सैनिकों की इस मांग का समर्थन किया है और केंद्र सरकार पर पूर्व सैनिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




