Photo : जगन्‍नाथ चका नैन...देखें पुरी रथ यात्रा की खास तस्वीरें

Updated:
1 / 7
ओडिशा के समुद्र किनारे बसे पुरी शहर में गुरुवार (16 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए तीनों विशाल लकड़ी के रथ 'ग्रैंड रोड' पर पूरी तरह तैयार हैं. इस बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.
फुल स्क्रीन में देखें

पुरी रथ यात्रा

ओडिशा के समुद्र किनारे बसे पुरी शहर में गुरुवार (16 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए तीनों विशाल लकड़ी के रथ 'ग्रैंड रोड' पर पूरी तरह तैयार हैं. इस बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
तीनों रथों की सजावट पूरी
फुल स्क्रीन में देखें

तीनों रथों की सजावट पूरी

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की कि तीनों रथों (भगवान बलभद्र के ‘तालध्वज’, देवी सुभद्रा के ‘दर्पदलन’ और भगवान जगन्नाथ के ‘नंदीघोष’) का निर्माण और सजावट पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि देवताओं से ‘आज्ञामाला’ (अनुमति का संकेत देने वाली माला) मिलने के बाद इन रथों को 12वीं सदी के इस मंदिर के ‘सिंहद्वार’ तक ले जाया गया.

3 / 7
लाखों श्रद्धालु रथ खींचते हुए देखेंगे
फुल स्क्रीन में देखें

लाखों श्रद्धालु रथ खींचते हुए देखेंगे

मंदिर के सामने ‘ग्रैंड रोड’ पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों रथ खड़े हैं. गुरुवार को देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु रथ खींचने खींचते हुए देखेंगे.

4 / 7
आयोजन को सफल बनाने के लिए किये गये हैं सभी इंतजाम
फुल स्क्रीन में देखें

आयोजन को सफल बनाने के लिए किये गये हैं सभी इंतजाम

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी ने पत्रकारों को बताया कि महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से प्रशासन गुरुवार को सालाना रथ यात्रा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस तैयारी में ओडिशा पुलिस के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल जैसे विभिन्न सरकारी विभाग भी शामिल हैं. इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम कर लिये गये हैं.

5 / 7
समुद्र तट पर 500 ‘लाइफगार्ड’ तैनात
फुल स्क्रीन में देखें

समुद्र तट पर 500 ‘लाइफगार्ड’ तैनात

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और त्वरित कार्यबल (आरएएफ) के कमांडो, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों समेत केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियां (लगभग 1,500 जवान) और 13,000 पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं. समुद्र तट पर 500 ‘लाइफगार्ड’ भी तैनात किए गए हैं.

6 / 7
शाम चार बजे तीनों देवताओं के रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी
फुल स्क्रीन में देखें

शाम चार बजे तीनों देवताओं के रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि सभी रस्में होने के बाद ‘छेरा पहंदा’ (गजपति महाराजा द्वारा रास्ते की सफाई) की पारंपरिक रस्म और पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के दर्शन के बाद शाम चार बजे तीनों देवताओं के रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कहा कि करीब एक लाख लोग पहले ही पुरी पहुंच चुके हैं.

7 / 7
भारी बारिश को देखते हुए किये गये हैं खास इंतजाम
फुल स्क्रीन में देखें

भारी बारिश को देखते हुए किये गये हैं खास इंतजाम

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश और आंधी-तूफान के पूर्वानुमान को देखते हुए, ग्रैंड रोड से बारिश का पानी निकालने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola