जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों का आंदोलन तेज, 28 अगस्त को सरकार ओआरओपी की कर सकती है घोषणा

नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिकों के आंदोलन का असर होने लगा है. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात की है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को वन रैंक वन पेंशन का एलान कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिकों के आंदोलन का असर होने लगा है. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात की है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को वन रैंक वन पेंशन का एलान कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए कई मंत्रालयों से बात की और इस पर जल्द फैसला लेने का निर्णय लिया है. हालांकि वन रैंक वन पेंशन की घोषणा को लेकर अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
दूसरी तरफ जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. कल कर्नल पुष्पेंद्र सिंह को अस्पताल में भरती करवाया गया तो आज हवलदार मेजर सिंह को अस्पताल में भरती करवाने के लिए एबुलेंस जंतर मंतर पर पहुंची है. हालांकि सिंह ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है. सिंह पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उन्होंने अस्पताल में भरती किये जाने का विरोध करते हुए कहा, मैं नहीं जाऊंगा, मैं नहीं जाऊंगा. जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों के भूख हड़ताल में अब कईऔर लोगभी शामिल होने लगे हैं. इनमें पूर्व सैनिक उदय सिंह रावत और मेजर प्यारे चांद भी अब भूखहड़ताल पर बैठे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




