बोले नरेंद्र तोमर, BJP ने नहीं दिया ''अच्छे दिनों'' का चुनावी नारा

Updated at : 24 Aug 2015 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
बोले नरेंद्र तोमर, BJP ने नहीं दिया ''अच्छे दिनों'' का चुनावी नारा

नयी दिल्‍ली : भारतीय जनता पार्टी आज जिस नारे के दम पर केंद्र में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है आज उसी नारे को मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नकार दिया है. प्याज की कीमतों में वृद्धि पर विपक्ष के तीखे हमले झेल रही केंद्र सरकार का इस्पात और खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारतीय जनता पार्टी आज जिस नारे के दम पर केंद्र में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है आज उसी नारे को मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नकार दिया है. प्याज की कीमतों में वृद्धि पर विपक्ष के तीखे हमले झेल रही केंद्र सरकार का इस्पात और खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज जमकर बचाव किया. लेकिन एक चौंकाने वाले बयान में इस बात से साफ इंकार कर दिया कि ‘अच्छे दिन आने का’ बहुचर्चित चुनावी नारा भाजपा ने दिया था. उन्होंने इसे सोशल मीडिया की देन बताया.

तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा ने कभी यह नहीं कहा था कि अच्छे दिन आयेंगे. पिछले आम चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर यह नारा चला था, अच्छे दिन आयेंगे और राहुल नानी के घर जायेंगे. इस नारे को लोगों ने भाजपा के मुंह में डाल दिया. हालांकि, इस नारे से जुडी जनता की भावनाओं को हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं.

उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि देश के अच्छे दिन नहीं आ रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि अगर वे सकारात्मकता का चश्मा लगायेंगे तो उन्हें अच्छे दिन आते नजर आयेंगे. वैसे जनता यह पहले ही सुनिश्चित कर चुकी है कि कांग्रेस के अच्छे दिन ना आयें. इसलिये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और इस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह के अच्छे दिन आने वाले नहीं हैं.

तोमर ने कहा, पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के शासनकाल में महंगाई दर 10 प्रतिशत थी. हमारी सरकार इस दर को घटाकर पांच प्रतिशत तक ले आयी है. हालांकि, यह सच है कि पिछले कुछ दिनों में प्याज के दाम बढे हैं. सरकार ने इसका संज्ञान लिया है. प्याज के आयात की कोशिश की जा रही है, जिससे इसके दाम नीचे आयेंगे.

केंद्रीय मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालूप्रसाद यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिये सवा लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. नीतीश और लालू को मोदी के इस महत्वपूर्ण कदम की कल्पना तक नहीं थी. इसलिये दोनों के हाथ..पांव फूल गये हैं.

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार दिया अच्‍छे दिन का नारा

अच्‍छे दिन के नारे को भले ही आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर नकार दिया है, लेकिन लोकसभा चुनाव के समय खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई चुनावी कार्यक्रम में यह नारा दिया था. बल्कि चुनाव जीतने के बाद यह भी कहा था कि अच्‍छे दिन आ गये. इसके अलावा भाजपा के चुनावी विज्ञापन में भी अच्‍छे दिन का स्‍लोगन दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola