वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2015 12:40 PM
श्रीनगर : कश्मीर के बडगाम जिले में आज भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 बायसन विमान मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आया. विमान ने श्रीनगर एयरफील्ड से उडान भरी थी और यह नियमित प्रशिक्षण उडान थी. रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस डी गोस्वामी ने बताया ‘‘वायुसेना का एक मिग-21 […]
श्रीनगर : कश्मीर के बडगाम जिले में आज भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 बायसन विमान मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आया. विमान ने श्रीनगर एयरफील्ड से उडान भरी थी और यह नियमित प्रशिक्षण उडान थी.
रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस डी गोस्वामी ने बताया ‘‘वायुसेना का एक मिग-21 बायसन सुबह करीब 10 : 59 बजेबडगाम जिले के सोइबाग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लेकिन हादसे में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है.’’
पायलट विमान से ‘‘समय पर’’ बाहर निकल आया और सेना के एक हेलीकॉप्टर ने उसे दुर्घटनास्थल से निकाल लिया. प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










