पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकियों एवं गांवों पर की गोलीबारी

Updated at : 18 Aug 2015 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकियों एवं गांवों पर की गोलीबारी

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांवों और सेना की चौकियों पर 20 एमएम और 82 एमएम के मोर्टार बम दागकर रात भर में चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद सेना और सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की. इस हमले में […]

विज्ञापन
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांवों और सेना की चौकियों पर 20 एमएम और 82 एमएम के मोर्टार बम दागकर रात भर में चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद सेना और सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की. इस हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया.
यह लगातार 10वां दिन है जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. अगस्त में अब तक 2003 के संघर्षविराम समझौते का 45 दफा उल्लंघन हो चुका है. इस वर्ष भारत-पाकिस्तान सीमा पर अब तक 240 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा चुका है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने आज कहा, पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया और आरएस पुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पांच सीमा चौकियों पर कल रात 10 बजे से छोटे हथियारों और मोर्टार बमों का इस्तेमाल करते हुए रक रक कर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में रात में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रखी. इलाके में बीएसएफ की पांच सीमा चौकियों को निशाना बनाया गया. प्रवक्ता ने कहा, शुरुआत में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई.
बाद में रेंजरों ने मोर्टार बम भी दागे. जब कोई विकल्प शेष नहीं बचा, तो बीएसएफ के जवानों ने उचित रूप से जवाबी कार्रवाई की.
पाकिस्तानी सैनिकों ने कल बालाकोट सेक्टर में भी गोलीबारी की थी. पाकिस्तानी सैनिकों ने 16 अगस्त को पुंछ और राजौरी जिलों में सीमा चौकियों और रिहाइशी बस्तियों में 120 एमएम और 82 एमएम के मोर्टार बम, एचएमजी और आरपीजी दागे थे जिससे एक महिला की मौत हो गयी थी और पांच लोग घायल हो गये थे.
15 और 16 अगस्त को लगातार संघर्षविराम उल्लंघन में छह लोगों की मौत हो जाने पर भारत ने कडी आपत्ति दर्ज कराई है. पाकिस्तान की ओर से 15-16 अगस्त के बीच पुंछ जिले में पुंछ, सोजियंा, बालाकोट, हमीरपुर, मंडी सेक्टरों में और राजौरी जिले के मांजाकोट सेक्टर में 110 किलोमीटर लंबी सीमा पर स्थित क्षेत्रों पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ भारतीय चौकियों और रिहाइशी बस्तियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की भारी गोलीबारी और गोलेबारी में एक सरपंच सहित पांच नागरिकों की मौत हो गयी थी और पांच अन्य घायल हो गए थे. पिछले महीने संघर्ष विराम की 19 घटनाओं में तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गयी थी और 14 अन्य घायल हो गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola