ePaper

गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर समर्पित किया गांधी जी के दांडी मार्च से जुडा ''डूडल''

Updated at : 15 Aug 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर समर्पित किया गांधी जी के दांडी मार्च से जुडा ''डूडल''

नयी दिल्ली : सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष डूडल समर्पित किया है. आज मनाये जा रहे भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर गूगल ने गांधी जी के दांडी मार्च से जुडा डूडल अपने होम पेज पर लगाया है. कंपनी को हर मौके को खास अंदाज में मनाने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष डूडल समर्पित किया है. आज मनाये जा रहे भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर गूगल ने गांधी जी के दांडी मार्च से जुडा डूडल अपने होम पेज पर लगाया है. कंपनी को हर मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए नये तरह के डूडल बनाने के लिए जाना जाता है और इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन इस वेबसाइट को खोलने पर सबसे आगे महात्मा गांधी और उनके पीछे पांच अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को दिखाया गया है.

डूडल पर माउस रखते ही एक संदेश मिलता है ‘‘भारत के 69 वें स्वतंत्रता दिवस पर दांडी मार्च को याद करते हुए.’’ बापू द्वारा शुरु किये गये दांडी मार्च को नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है. वास्तविक दांडी मार्च की शुरआत 12 मार्च, 1930 को हुई थी.

महात्मा गांधी ने इसके तहत अहमदाबाद के निकट साबरमती आश्रम से गुजरात के एक छोटे शहर के निकट के एक तटीय गांव दांडी की यात्र की और नमक बनाकर ब्रिटिश कानून को तोडा था. इसके बाद से ही देश भर में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन तेज हो गये और सही मायनों में देश की आजादी की नींव रखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola