स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में इजाफा : राजनाथ

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि 2014-15 के महंगाई भत्ते में 218 प्रतिशत तक का इजाफा कर स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ा दी गई है. भारत छोडो आंदोलन की 73वीं सालगिरह के अवसर पर एक संदेश में सिंह ने कहा कि वह देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि 2014-15 के महंगाई भत्ते में 218 प्रतिशत तक का इजाफा कर स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ा दी गई है. भारत छोडो आंदोलन की 73वीं सालगिरह के अवसर पर एक संदेश में सिंह ने कहा कि वह देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सामने सिर झुकाते हैं.
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी की जंग की रहनुमाई की थी और उसमें हजारों लोग शामिल हो कर स्वतंत्रता सेनानी बने थे. सिंह ने कहा, आज भारत छोडो आंदोलन की 73वीं सालगिरह है. इस आंदोलन ने भारत की आजादी का रास्ता प्रशस्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




