आतंकवादी नावेद की मदद करने के मामले में 2 गिरफ्तार

Updated at : 08 Aug 2015 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवादी नावेद की मदद करने के मामले में 2 गिरफ्तार

श्रीनगर/नयी दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद याकूब की कथित रुप से मदद करने के आरोप में कम से कम दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर हमला किया था. […]

विज्ञापन

श्रीनगर/नयी दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद याकूब की कथित रुप से मदद करने के आरोप में कम से कम दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर हमला किया था. जिसके बाद भागने का प्रयास कर रहे नावेद को गांव के लोगों ने जीवित पकड़ा गया. इस हमले में बल के दो कांस्टेबल शहीद हो गये थे.

गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नावेद से पूछताछ की है. पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी 23 वर्षीय नावेद से पूछताछ के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर एजेंसियां करीब एक दर्जन लोगों की तहकीकात कर रही हैं. आधिकारिेक सूत्रों ने बताया कि अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पहला व्यक्ति एक ट्रक ड्राइवर है जो आतंकवादियों को कुलगाम से उधमपुर के समरोली तक लाया था. दूसरा व्यक्ति पुलवामा में एक बेकरी का मालिक है. यह कथित रुप से लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय कार्यकर्ता है.

सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य लोगों से कड़ी सुरक्षा वाले पूछताछ केंद्रों में पूछताछ की जा रही है और उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है. केंद्रीय गृह मंत्रलय के निर्देशों पर मामले की जांच कर रही एनआइए ने महानिरीक्षक एसके सिंह के नेतृत्व में एक टीम को श्रीनगर में रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola