दिल्ली में इंटरव्यू देने गयी युवती से गैंगरेप

Updated at : 06 Aug 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में इंटरव्यू देने गयी युवती से गैंगरेप

नयी दिल्ली : दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के बादली इलाके में बुधवार को एक युवती को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार युवती इंटरव्यू देने एक दफ्तर गयी थी जहां उसके साथ यह कृत्य किया गया. इंटरव्यू देने पहुंची युवती […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के बादली इलाके में बुधवार को एक युवती को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार युवती इंटरव्यू देने एक दफ्तर गयी थी जहां उसके साथ यह कृत्य किया गया.

इंटरव्यू देने पहुंची युवती को वहां पेय पदार्थ दिया गया जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था. युवती ने जैसे ही पेय पदार्थ का सेवन किया वह बेहोश हो गयी. उसके बाद वहां मौजूद तीन लोगों ने युवती के साथ रेप किया.

युवती को जब होश आया तो वह चिल्लाते हुए बाहर पहुंची. यहां बाहर मौजूद एक महिला ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी. पुलिस ने युवती का मेडिकल चेकअप कराया जिसमें गैंगरेप की पुष्‍टि हुयी. फलिहाल रेप के आरोपी फराय हैं जिसकी तलाश में पुलिस है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola