.....जब यात्रियों ने दो किलोमीटर तक ट्रेन को दिया धक्का

मथुरा : मथुरा जाने वाली एक रेल बस में आई खराबी के बाद आज इसमें सवार यात्रियों को कथित तौर पर करीब दो किलोमीटर तक दो डिब्बों वाली इस ट्रेन को धक्का देना पड़ा. उत्तर प्रदेश के मसानी स्टेशन के पास इस रेल बस में तकनीकी खराबी आई थी. ट्रेन के इंजन में उस वक्त […]
मथुरा : मथुरा जाने वाली एक रेल बस में आई खराबी के बाद आज इसमें सवार यात्रियों को कथित तौर पर करीब दो किलोमीटर तक दो डिब्बों वाली इस ट्रेन को धक्का देना पड़ा. उत्तर प्रदेश के मसानी स्टेशन के पास इस रेल बस में तकनीकी खराबी आई थी.
ट्रेन के इंजन में उस वक्त तकनीकी खराबी आ गई जब वह मसानी के पास रुकी. इसके बाद यात्रियों को इंजन चालू करने के लिए ट्रेन को करीब दो किलोमीटर तक धकेलना पडा. आगरा के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की जनसंपर्क अधिकारी भुपेंदर ढिल्लन ने कहा, यह सच है कि रेल बस इंजन मसानी स्टेशन के पास फेल हो गई थी और उसके बाद से वह चालू नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




