अमेरिकी महिला ने दिल्ली के कैब चालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Updated at : 30 Jul 2015 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी महिला ने दिल्ली के कैब चालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

अहमदनगर : 20 साल की एक अमेरिकी नागरिक से दिल्ली में कथित छेड़छाड़ के लिए एक कैब चालक के खिलाफ यहां एक मामला दर्ज किया गया है. अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि लड़की की शिकायत पर तोपखाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच के लिए इसे […]

विज्ञापन

अहमदनगर : 20 साल की एक अमेरिकी नागरिक से दिल्ली में कथित छेड़छाड़ के लिए एक कैब चालक के खिलाफ यहां एक मामला दर्ज किया गया है. अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि लड़की की शिकायत पर तोपखाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच के लिए इसे नयी दिल्ली के चितरंजन पार्क पुलिस थाने में स्थानान्तरित किया गया क्‍योंकि अपराध उसी क्षेत्र में हुआ था.

लड़की ने 28 जुलाई को अहमदनगर के तोपखाना पुलिस थाने में दिल्ली की एक ट्रैवल कंपनी के एक टैक्सी चालक देवराज चौहान (30) के खिलाफ शकायत दर्ज कराई थी. अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक ने कहा, चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 शील भंग करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग: और 506 :आपराधिक धमकी: के तहत मामला दर्ज किया गया.

लड़की अहमदनगर के एक आध्यात्मिक केंद्र का दौरा करने अमेरिका से आई थी. उसने 24 जुलाई को नयी दिल्ली आने के बाद नई दिल्ली के चितरंजन पार्क के एक होटल में रहते हुए कई जगह जाने के लिए एक ट्रैवल कंपनी की एक टैक्सी किराये पर ली थी. पुलिस अधीक्षक ने कहा, चालक ने उसका कथित रुप से शारीरिक रुप से शोषण करने का प्रयास किया.

वह उस समय डर के कारण कुछ बोल नहीं सकी लेकिन अहमदनगर आने के बाद उसने अपने साथियों से इस घटना का जिक्र किया. बाद में उसने जिला पुलिस प्रमुख से मुलाकात की और घटना के बारे में बताया जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola