जो भी देश की ओर आंख उठाकर देखेगा उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा : गृह मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2015 4:27 PM
नीमच (मध्य प्रदेश) : पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन यदि राष्ट्रीय स्वाभिमान को चुनौती दी गई तो मुंहतोड जवाब दिया जाएगा. राजनाथ ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं […]
नीमच (मध्य प्रदेश) : पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन यदि राष्ट्रीय स्वाभिमान को चुनौती दी गई तो मुंहतोड जवाब दिया जाएगा.
राजनाथ ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहने के बावजूद सीमा पार से आतंकी घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं. उन्होंने कहा, मेरी समझ में यह नहीं आता कि जब हम अपने पडोसी (पाकिस्तान) के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं तो सीमा पार से आतंकी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं. मैं अपने पडोसी को बताना चाहता हूं कि हम शांति चाहते हैं, लेकिन अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान की कीमत पर नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










