ePaper

आतंकवाद पर साम्प्रदायिक राजनीति कर रहे हैं औवैसी : भाजपा

Updated at : 24 Jul 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवाद पर साम्प्रदायिक राजनीति कर रहे हैं औवैसी : भाजपा

नयी दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि आतंकवाद के मुद्दे पर ओवैसी साम्प्रदायिक राजनीति कर रहे हैं और इसे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ‘‘ वह आतंकवाद के मुद्दे पर साम्प्रदायिक राजनीति कर रहे हैं. औवैसी सभी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि आतंकवाद के मुद्दे पर ओवैसी साम्प्रदायिक राजनीति कर रहे हैं और इसे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ‘‘ वह आतंकवाद के मुद्दे पर साम्प्रदायिक राजनीति कर रहे हैं. औवैसी सभी चीजों को धर्म से जोड देते हैं. फांसी देने का निर्णय उच्चतम न्यायालय का है, सरकार का नहीं.’’

भाजपा नेता इस बारे में ओवैसी की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें एआईएमआईएम नेता ने कहा था कि मुम्बई विस्फोट में दोषी करार दिये गए याकूब मेमन को फांसी की सजा उसके धर्म के कारण दी गई.उन्होंने इस बात का भी उदाहरण दिया कि ओवैसी ने संसदीय समिति की बैठकों में रक्षा हथियारों के अग्नि, आकाश, अजरुन जैसे हिन्दू नामों पर सवाल उठाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola