ePaper

शाजिया ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना कहा, एक्टर हैं केजरीवाल जनता से किया आधा वादा भी पूरा नहीं कर सकते

Updated at : 21 Jul 2015 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
शाजिया ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना कहा, एक्टर हैं केजरीवाल जनता से किया आधा वादा भी पूरा नहीं कर सकते

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की नेता और आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य शाजिया इल्मी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. शाजिया ने अरविंद केजरीवाल को अच्छा अभिनेता बताते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करना चाहिए इसमें उनका शानदार करियर हो सकता है. क्योंकि यहां उन्हें करना वही है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की नेता और आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य शाजिया इल्मी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. शाजिया ने अरविंद केजरीवाल को अच्छा अभिनेता बताते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करना चाहिए इसमें उनका शानदार करियर हो सकता है. क्योंकि यहां उन्हें करना वही है जो वह है.

शाजिया ने दिल्ली की जनता से किये वादों को याद दिलाते हुए कहा कि वह दिल्ली की जनता से नाटकीय अपील कर रहे हैं इसके बजाय उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से माफी मांगनी चाहिए और स्वीकार कर लेना चाहिए वह अपने किये गये वादों में आधे भी पूरे नहीं कर सकते.

गौरतलब है कि शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी पर यह आरोप लगाते हुए छोड़ दी थी कि पार्टी में कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और कुछ लोगों की राय पर ही पार्टी आगे बढ़ रही है. आप से इस्तीफे के बाद शाजिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola