इसरो ने किया उच्च शक्ति वाले क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का परीक्षण
Updated at : 20 Jul 2015 10:11 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरु : भारत के पहले स्वदेशी रुप से डिजाइन एवं विकसित किये गए उच्च प्रणोद क्रायोजेनिक राकेट इंजन का आज 800 सेकंड के लिए सफल वहनीयता एवं क्षमता परीक्षण (इंड्यूरेंसन हॉट टेस्ट) किया गया. बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 16 जुलाई को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो के प्रोपल्शन काम्प्लेक्स में परीक्षण […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : भारत के पहले स्वदेशी रुप से डिजाइन एवं विकसित किये गए उच्च प्रणोद क्रायोजेनिक राकेट इंजन का आज 800 सेकंड के लिए सफल वहनीयता एवं क्षमता परीक्षण (इंड्यूरेंसन हॉट टेस्ट) किया गया. बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 16 जुलाई को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो के प्रोपल्शन काम्प्लेक्स में परीक्षण किये जाने की घोषणा करते हुए आज कहा कि यह अवधि उडान के दौरान इंजन बर्न की अवधि से करीब 25 प्रतिशत अधिक है.
इस इंजन का इस्तेमाल क्रायोजेनिक चरण (सी25) इसरो के अगली पीढी के जीएसएलवी एमके3 प्रक्षेपण यान के उपरी चरण में किया जाएगा जो कि चार टन श्रेणी के उपग्रह प्रक्षेपित करने में सक्षम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




