भारत-पाक के पास इच्छाशक्ति हो तो मुद्दे सुलझाये जा सकते हैं : बासित

Updated at : 18 Jul 2015 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक के पास इच्छाशक्ति हो तो मुद्दे सुलझाये जा सकते हैं : बासित

नयी दिल्ली : संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने आज कहा कि उनका देश भारत के साथ संबंधों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों देशों में ‘इच्छा शक्ति’ हो तो सभी आपसी मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं. उन्होंने ईद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने आज कहा कि उनका देश भारत के साथ संबंधों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों देशों में ‘इच्छा शक्ति’ हो तो सभी आपसी मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं.

उन्होंने ईद के मौके पर यहां फतेहपुरी मस्जिद के इमाम से मिलने के बाद कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधरेंगे और अगर दोनों पक्षों के पास इच्छाशक्ति हो तो कोई कारण नहीं है कि गरीबी, निरक्षरता और बीमारी जैसे हमारे मुद्दों का हल न हो.’

बासित ने कहा, ‘पाकिस्तान मुद्दों के हल के लिए संबंधों में सुधार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है.’ पाकिस्तानी उच्चायुक्त की यह टिप्पणी संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं के कारण सीमा पर बढे तनाव के बीच आयी है. भारत ने अकारण गोलीबारी और सीमा पार आतंकवाद का ‘करारा’ जवाब देने की चेतावनी दी है.

दोनों देश एक दूसरे पर अपने राजनयिकों एवं अधिकारियों को काम के लिए वीजा नहीं देने का आरोप लगाने के साथ ‘वीजा लडाई’ में भी उलझे हुए हैं.

भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने उसके एक नौसिक अताशे समेत 12 अधिकारियों को वीजा नहीं दिया, वहीं पाकिस्तान ने कहा कि उसने हाल में भारतीय अधिकारियों को काम के लिए कई वीजा जारी किए लेकिन भारत ने ऐसा एक भी वीजा जारी नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola