आशीष खेतान को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
Updated at : 17 Jul 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया.आशीष खेतान से जब इस संबंध में प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने कहा, मुझे जानकारी मिली है कि कैबिनेट में यह फैसला लिया है मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया.आशीष खेतान से जब इस संबंध में प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने कहा, मुझे जानकारी मिली है कि कैबिनेट में यह फैसला लिया है मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि अब आपको घर और गाड़ी जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इस सवाल पर आशीष अपनी मुस्कुराहट रोक नहीं पाये और थोड़ी देर तक मुस्कुराते रहे. गौरतलब है कि आशीष खेतान दिल्ली डॉयलॉग के उपाध्यक्ष है. हालांकि इस फैसले पर विरोधी सवाल खड़े करने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




