ePaper

राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान को देंगे मुंहतोड जवाब

Updated at : 14 Jul 2015 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ  सिंह ने कहा, पाकिस्तान को देंगे मुंहतोड जवाब

नासिक : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया जाता है तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा […]

विज्ञापन

नासिक : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया जाता है तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है जिसमें पिछले दिनों दो बीएसएफ जवान शहीद हो गये.

संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए सिंह ने यहां कहा कि अगर पाकिस्तान संघर्षविराम का उल्लंघन करता है तो हमारी सेना उसे मुंहतोड जवाब देगी. कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. रुस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच बैठक और 26..11 हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की आवाज के नमूने के लिए अदालत में याचिका नहीं देने के पाकिस्तानी अधिकारियों के फैसले के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ ने कहा कि मोदीजी ने हाथ नहीं फैलाया था लेकिन उनका दोनों देश में दोस्ती का प्रयत्न था. मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाले पर राजनाथ ने विपक्ष पर भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया.

सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां हमारी छवि खराब कर रही हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शी है और यह चौहान ही थे जिन्होंने घोटाले की सीबीआई से जांच के लिए उच्चतम न्यायालय को पत्र लिखा था. कुंभ मेले पर सिंह ने कहा कि मैं खुश हूं और मैंने सर्वशक्तिमान से भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की. सिंह आज सुबह यहां त्रयम्बकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेला 2015 की शुरुआत पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित हुए.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उनके कैबिनेट सहयोगी गिरीश महाजन और सुधीर मुनगंटीवार तथा भाजपा के पदाधिकारी भी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola