दिल्ली में स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल

नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के कश्मीर गेट इलाके में आज एक स्कूल बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 12 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए और अन्य बच्चों को मामूली चोटें लगी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों को निकटवर्ती सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर और अरणा आसफ […]
नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के कश्मीर गेट इलाके में आज एक स्कूल बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 12 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए और अन्य बच्चों को मामूली चोटें लगी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों को निकटवर्ती सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर और अरणा आसफ अली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बस में सिविल लाइंस स्थित रकमणि देवी और विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूलों के करीब 30 छात्र थे.
अधिकारी ने कहा, ‘‘ हादसा सुबह करीब आठ बजे उस समय हुआ, जब बस आईएसबीटी फ्लाईओवर से आ रही थी. कुछ पैदल यात्री सडक पार कर रहे थे. चालक ने बस को रोकने की कोशिश में ब्रेक लगाए. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




