आसाराम मामला : मारे गए गवाह के पिता ने की सीबीआई जांच की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 12:36 PM
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : आसाराम से संबंधित यौन उत्पीडन मामले में मारे गए गवाह के पिता ने फिर कहा है कि कि उसके बेटे की हत्या की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए. नरेश गुप्ता ने अपने बेटे अखिल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कल यहां आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपियों का पता […]
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : आसाराम से संबंधित यौन उत्पीडन मामले में मारे गए गवाह के पिता ने फिर कहा है कि कि उसके बेटे की हत्या की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए.
नरेश गुप्ता ने अपने बेटे अखिल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कल यहां आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपियों का पता लगाने में विफल रही है. वह शाहजहांपुर में एक और गवाह के मारे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे.
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए नरेश ने कहा कि उन्होंने गुजरात सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके बेटे की हत्या की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस घटना के छह महीने बाद भी दोषियों का पता नहीं लगा पाई है.आसाराम का पूर्व रसोइया और निजी सहायक अखिल गुप्ता (35) सूरत में आसाराम के खिलाफ दर्ज बलात्कार मामले में प्रमुख गवाह था.अज्ञात हमलावरों ने इस साल 11 जनवरी को मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड पर अखिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










