भारत की जनसंख्या एक अरब 27 करोड हुई

Updated at : 11 Jul 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
भारत की जनसंख्या एक अरब 27 करोड हुई

नयी दिल्ली : भारत की जनसंख्या आज एक अरब 27 करोड, 42 लाख, 39 हजार 769 दर्ज की गयी. भारत की जनसंख्या 1.6 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है और 2050 तक देश दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है. विश्व जनसंख्या दिवस पर आज शाम पांच बजे भारत की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की जनसंख्या आज एक अरब 27 करोड, 42 लाख, 39 हजार 769 दर्ज की गयी. भारत की जनसंख्या 1.6 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है और 2050 तक देश दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है.

विश्व जनसंख्या दिवस पर आज शाम पांच बजे भारत की जनसंख्या 127,42,39,769 दर्ज की गई और यह विश्व की आबादी का 17.25 फीसदी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय के तहत आने वाले जनसंख्या स्थिरता कोष (एनपीएसएफ) ने अधिक जनसंख्या से जुडी समस्याओं पर चिंता जताई.
भारत की जनसंख्या के चीन की आबादी की तुलना में तेजी से बढने पर गौर करते हुए कोष के एक अधिकारी ने कहा कि देश 2050 तक दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है. चीन की आबादी फिलहाल 1.39 अरब है और यह दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश है.
अधिकारी ने कहा, अगर मौजूदा दर बरकरार रहता है तो भारत की आबादी 2050 तक 1.63 अरब होगी और चीन की आबादी को पार कर जाएगी. एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को हासिल करने में सरकार की सहायता के लिए एनजीओ को शामिल करने पर जोर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola