ePaper

शिवसेना आत्मसम्मान दिखाये और सरकार से हट जाए तो मध्यावधि चुनाव संभव: पवार

Updated at : 11 Jul 2015 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना आत्मसम्मान दिखाये और सरकार से हट जाए तो मध्यावधि चुनाव संभव: पवार

मुम्बई: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की चुनौती दी और संभावना जतायी कि यदि शिवसेना आत्मसम्मान दिखाये तो राज्य में मध्यावधि चुनाव हो सकता है. पवार ने कल सिंधुदुर्ग में संवाददाताओं से कहा, जब बालासाहेब ठाकरे थे तब (शिवसेना में) वहां […]

विज्ञापन

मुम्बई: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की चुनौती दी और संभावना जतायी कि यदि शिवसेना आत्मसम्मान दिखाये तो राज्य में मध्यावधि चुनाव हो सकता है.

पवार ने कल सिंधुदुर्ग में संवाददाताओं से कहा, जब बालासाहेब ठाकरे थे तब (शिवसेना में) वहां आत्मसम्मान था. मुझे नहीं पता कि आज क्या स्थिति है. उन्होंने कहा, यदि वह आत्मसम्मान जाग जाता है, तब हो सकता है (महाराष्ट्र में) मध्यावधि चुनाव जल्द हो जाए. पवार ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गठबंधन की बजाय भाजपा के लिए पूर्ण सत्ता की बात करते हैं.

उन्होंने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें पछतावा है. वह किसकी ओर इशारा कर रहे हैं और किसके साथ बैठने का उन्हें पछतावा है? उन्होंने कहा, यदि भाजपा प्रमुख को उनके (शिवसेना) चलते खेद है, तो यदि उन्हें (शिवसेना) कोई आत्मसम्मान है, आत्मसम्मान वाला कोई उनके (भाजपा) साथ नहीं बैठेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola