बीएसएफ ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जम्मू में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज जम्मू जिले में भारत पाकिस्तान सीमा के समीप घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया. बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि आज तडके गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों ने मकवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप कुछ लोगों की संदिग्ध […]
विज्ञापन
जम्मू: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज जम्मू जिले में भारत पाकिस्तान सीमा के समीप घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया.
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि आज तडके गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों ने मकवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप कुछ लोगों की संदिग्ध आवाजाही देखी.
इलाके में खोजबीन के बाद बीएसएफ जवानों ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. ये बांग्लादेशी नागरिक थे और सीमा के दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










