ePaper

मंदिरों को तोडने के विरोध में आरएसएस का राजस्थान में चक्का जाम

Updated at : 09 Jul 2015 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिरों को तोडने के विरोध में आरएसएस का राजस्थान में चक्का जाम

जयपुर: मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जयपुर में चक्का जाम सुबह नौ बजे से आरंभ हो गया. चक्का जाम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में महिलाओं ने जयपुर के सौ से अधिक स्थानों पर मुख्य मार्गों पर जाम लगाया. समिति ने जयपुर में […]

विज्ञापन

जयपुर: मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जयपुर में चक्का जाम सुबह नौ बजे से आरंभ हो गया. चक्का जाम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में महिलाओं ने जयपुर के सौ से अधिक स्थानों पर मुख्य मार्गों पर जाम लगाया.

समिति ने जयपुर में मंदिरों को तोडने के विरोध में, तोडे गये मंदिरों के लिये जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने और रोजगारेश्वर मंदिर समेत अन्य टूटे मंदिरों का फिर से निर्माण कराने की मांग को लेकर दो घंटें के चक्का जाम का आह्वान किया है.

समिति के संयोजक बी एन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता और धार्मिक स्थलों को भेदभावपूर्ण तरीके से तोडे जाने से उद्वेलित जनमानस स्वत: चक्काजाम अभियान में शामिल हो रहे हैं.

चक्काजाम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कैलाश भट्ट और साधू-संत शमिल हैं. चक्का जाम से एंबुलेंस, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के वाहन को अलग रखा गया है. इधर, कुछ निजी स्कूलों ने चक्का जाम को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया है.

इस बीच, पुलिस के अनुसार चक्का जाम के दौरान फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. लोगों की सुविधाओं के लिये पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा एवं वाहनों को अन्य मार्गों से निकालने के प्रबंध किये हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola