ePaper

अर्थशास्त्र के ही आधार पर नहीं, बल्कि यथार्थवाद के आधार पर भी चल रही है मोदी सरकार : राजनाथ

Updated at : 05 Jul 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
अर्थशास्त्र के ही आधार पर नहीं, बल्कि यथार्थवाद के आधार पर भी चल रही है मोदी सरकार : राजनाथ

फर्रुखाबाद (उप्र) : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार एक साल के भीतर ही देश की अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाकर महंगाई रोकने में कामयाब रही है. सिंह ने आज यहां मौदहा गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जब हमारी सरकार केंद्र की सत्ता […]

विज्ञापन

फर्रुखाबाद (उप्र) : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार एक साल के भीतर ही देश की अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाकर महंगाई रोकने में कामयाब रही है. सिंह ने आज यहां मौदहा गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जब हमारी सरकार केंद्र की सत्ता में आई देश की अर्थव्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही थी और महंगाई चरम पर थी.

उन्होंने कहा, एक साल के भीतर मोदी सरकार ने महंगाई पर ब्रेक लगाया है और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई है. सिंह ने चीजों के दाम एकाएक बहुत गिर जाने को भी अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि केंद्र में सत्तारुढ भाजपा नीत राजग सरकार केवल अर्थशास्त्र के आधार पर ही नहीं, बल्कि यथार्थवाद के आधार पर चल रही है.

महंगाई काबू में है और इस पर धीरे धीरे और अंकुश लगाया जायेगा. उन्होंने इस मौके पर मौदहा गांव में नवनिर्मित शहीद स्मारक का अनावरण भी किया और कहा कि संभवत: मौदहा अकेला ऐसा गांव होगा, जहां के लोगों ने देश के हर युद्व में शहादत दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola