आरएसएस से जुड़े संगठन मुसलिम राष्ट्रीय मंच ने दी इफ्तार पार्टी
Updated at : 04 Jul 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: मुसलिम समाज से जुडने और उसमें अपने प्रति नकारात्मक धारणाओं को समाप्त करने के प्रयास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुसलिम राष्ट्रीय मंच ने आज यहां रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें भारत स्थित सभी मुसलिम देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया था. संघ के तत्कालीन सरसंघचालक के सुदर्शन […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: मुसलिम समाज से जुडने और उसमें अपने प्रति नकारात्मक धारणाओं को समाप्त करने के प्रयास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुसलिम राष्ट्रीय मंच ने आज यहां रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें भारत स्थित सभी मुसलिम देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया था.
संघ के तत्कालीन सरसंघचालक के सुदर्शन और वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार की पहल पर मुसलिम समाज से जुडने के प्रयास के तहत 2002 में मुसलिम राष्ट्रीय मंच का गठन किया गया था.यहां संसद सौंध में आयोजित इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने दावा किया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक हिसाब किताब के तहत नहीं बल्कि सामाजिक सद्भावना को बढावा देने के उद्देश्य से किया गया.
इंद्रेश कुमार ने इस अवसर पर अरबी में कुरान की कुछ आयतों और पैगम्बर मोहम्मद के कुछ कथनों का हवाला देते हुए कहा, इस्लाम का अर्थ अमन और सलामती है और इस कार्यक्रम का संदेश विश्व शांति के लिए दुनिया को अपराध, हिंसा और दंगा मुक्त बनाना है. इस संगठन के मार्गदर्शक संघ नेता ने कहा, रसूल (पैगम्बर मोहम्मद) ने सेकुलरिज्म का संदेश दिया था. उन्होंने कहा था हर इंसान का अपना दीन है, वह उस पर चले. कट्टर न बने. और दूसरे के दीन की मज्जमत (आलोचना) नहीं करे. रसूल ने हुब्बुल वतनी यानी अपने मादरेवतन से मोहब्बत करने का संदेश दिया था.
उन्होंने बताया कि मुसलिम राष्ट्रीय मंच मुसलिम समाज और देश के हित में काम करने वाला संगठन है जो 22 प्रांतों और 300 जिलों में काम कर रहा हैमीडिया द्वारा बार बार यह पूछे जाने कि संघ से जुडे संगठन ने इस इफ्तार पार्टी का आयोजन क्यों किया, इंद्रेश कुमार ने कहा, इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य भारत और विश्व में हिंसा, अपराध और दंगे की बुराई के खिलाफ संदेश देना तथा समुदायों के बीच नफरत की बजाय प्यार, मोहब्बत और भाईचारे को बढावा देना है.
संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा, हमारा उद्देश्य हिंसा से मुक्त विश्व बनाना और शांति स्थापित करना है. दुनिया में जब शांति स्थापित होगी तभी विकास और समृद्धि आएगी. इस इफ्तार पार्टी में सउदी अरब, यमन और मिस्र के राजदूत तथा कुछ अन्य मुसलिम देशों के दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




