बारिश के बाद गुजरात में चार और शेर मृत मिले

Updated at : 27 Jun 2015 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश के बाद गुजरात में चार और शेर मृत मिले

अहमदाबाद : गुजरात में भारी वर्षा के बाद आज अमरेली जिले में चार और शेर मृत पाये गये जिसके साथ ही भारी वर्षा से मरने वाले एशियाई शेरों की संख्या बढकर नौ हो गई है. अमरेली जिले में उप वन संरक्षक एम आर गुज्जर ने कहा, ‘वन विभाग की एक टीम को आज चार वर्षीय […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात में भारी वर्षा के बाद आज अमरेली जिले में चार और शेर मृत पाये गये जिसके साथ ही भारी वर्षा से मरने वाले एशियाई शेरों की संख्या बढकर नौ हो गई है. अमरेली जिले में उप वन संरक्षक एम आर गुज्जर ने कहा, ‘वन विभाग की एक टीम को आज चार वर्षीय शेरनी और शेर का शव जिले के लिलिया तहसील के इंगरोला गांव में मिला.’ उन्होंने कहा, ‘हमें पांच वर्षीय एक शेर का शव लिलिया तहसील के पिपरादी गांव से भी मिला.’

उन्होंने बताया कि शेरों की मौत शेतरुंजी नदी की धारा में डूबकर हुई जो कि गिर वन्यजीव अभयारण्य के पास होकर बहती है. भावनगर के उप वन संरक्षक जी एस सिंह ने कहा, ‘एक और शेर का शव भावनगर जिले के पालीताना तहसील के पिंगली गांव में मिला.’ गुज्जर के अनुसार वन विभाग को इसके साथ ही एक कालाहिरण, दो चित्तीदार हिरण और 70 नीलगाय भी मृत मिले हैं. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले पांच शेर मृत मिले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola