ePaper

कोच्चि में सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला, हाथ-पैर काट डाले

Updated at : 26 Jun 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
कोच्चि में सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला, हाथ-पैर काट डाले

कोच्चि : ड्रग माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार पर कोच्चि में हमला किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जयकुमार पर 7-8 लोगों ने हमला किया जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी है. हमलावरों ने तलवार से कार्यकर्ता के हाथ पैर काट दिए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां […]

विज्ञापन

कोच्चि : ड्रग माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार पर कोच्चि में हमला किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जयकुमार पर 7-8 लोगों ने हमला किया जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी है. हमलावरों ने तलवार से कार्यकर्ता के हाथ पैर काट दिए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जय कुमार ने कहा कि 7-8 लोगों ने मेरी कार रोकी मेरे कार रोकते ही उन्होंने मुझपर हमला कर दिया. उनके हाथ में तलवार था जिससे उन्होंने मुझपर हमला किया.

उन्होंने कहा कि मुझे जान से माने की धमकी पिछले एक साल से मिल रही थी जिसके बारे में मैंने पुलिस को जानकारी दी थी और अपने ऊपर हमले की आशंका जतायी थी.

फिलहालपुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola