NGO के नाम के आगे से ''भ्रष्टाचार'' शब्द हटाये जाने पर अदालत जा सकते हैं अन्ना हजारे

Published at :25 Jun 2015 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
NGO के नाम के आगे से ''भ्रष्टाचार'' शब्द हटाये जाने पर अदालत जा सकते हैं अन्ना हजारे

मुंबई : पुणे स्थित परमार्थ आयुक्त की ओर से अपने गैर सरकारी संगठन ‘भ्रष्टाचार विरोध जन आंदोलन, महाराष्ट्र’ में से मुख्य शब्द ‘भ्रष्टाचार’ हटाये जाने की कवायद पर विरोध जताते हुए गांधीवादी नेता अन्ना हजारे में आज कहा कि इस संबंध में नोटिस मिलने के बाद वह कानून का सहारा लेंगे. हजारे ने कहा, उन्हें […]

विज्ञापन

मुंबई : पुणे स्थित परमार्थ आयुक्त की ओर से अपने गैर सरकारी संगठन ‘भ्रष्टाचार विरोध जन आंदोलन, महाराष्ट्र’ में से मुख्य शब्द ‘भ्रष्टाचार’ हटाये जाने की कवायद पर विरोध जताते हुए गांधीवादी नेता अन्ना हजारे में आज कहा कि इस संबंध में नोटिस मिलने के बाद वह कानून का सहारा लेंगे. हजारे ने कहा, उन्हें सूचना मिली है कि नोटिस सिर्फ उनके संगठन को नहीं बल्कि 16 अन्य गैर सरकारी संगठनों को भी जारी किया गया है जिनके नाम में ‘भ्रष्टाचार’ है.

अपने गांव रालेगण सिद्धी में अन्ना ने कहा, ‘सरकार को भ्रष्टाचार से निपटना चाहिए. हमारे संगठन इसलिए सामने आये हैं क्योंकि सरकार ऐसा करने में असफल रही है.’ मराठी और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में ‘भ्रष्टाचार’ का समान अर्थ होता है. उन्होंने सवाल किया, ‘हमारा कामकाज पारदर्शी है. संगठन के गठन के समय कोई आपत्ति क्यों नहीं की गयी?’ उन्होंने कहा, ‘हमें नोटिस नहीं मिला है. नोटिस मिलने के बाद, हम कानूनी सहायता लेंगे और जरुरत होने पर अदालत भी जाएंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola