ePaper

भाजपा सांसद आरके सिंह ने कहा, भगोड़े ललित मोदी की मदद करना गलत

Updated at : 23 Jun 2015 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद आरके सिंह ने कहा, भगोड़े ललित मोदी की मदद करना गलत

नयी दिल्ली : पूर्व गृह सचिव और भारतीय जनता पार्टी के सांसद आरके सिंह ने ललित मोदी से मिलने और उसकी मदद करने को गलत बताया. उन्होंने कहा एक भगोड़ा जिसने देश का कानून तोड़ा है, उससे मिलना और उसकी मदद करना कानूनी रूप से गलत है. आरके सिंह ने कहा, अगर ललित मोदी को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व गृह सचिव और भारतीय जनता पार्टी के सांसद आरके सिंह ने ललित मोदी से मिलने और उसकी मदद करने को गलत बताया. उन्होंने कहा एक भगोड़ा जिसने देश का कानून तोड़ा है, उससे मिलना और उसकी मदद करना कानूनी रूप से गलत है.

आरके सिंह ने कहा, अगर ललित मोदी को विश्वास है कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा तो उन्हें स्वदेश वापस लौटकर कानून का सामना करना चाहिए. अगर कोई ललित मोदी से मिलता है यह उसकी मदद करता है तो यह बिल्कुल गलत है. सरकार को ललित मोदी का पोस्पोर्ट रद्द कर देना चाहिए.
पार्टी लाइन से बाहर जाकर सांसद आरके सिंह ने यह बयान दिया. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ललित मोदी की मदद करने को लेकर विवादों में घिरी है. सुषमा ने जहां ललित मोदी को की गयी मदद को मानवीय करार देकर पूरे विवाद से पल्ला झाड़ने की कोशिश की वहीं वसुंधरा राजे भी इस मामले पर सफाई दे चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola