ePaper

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 102, कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

Updated at : 23 Jun 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 102, कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

मुंबई: मुंबई में हुई जहरीली शराब त्रासदी में आज पांच और लोगों की जान जाने के साथ ही इस मामले में मरने वालों की कुल संख्या बढ कर 102 हो गई है.जहरीली शराब के कारण बीमार हुए 46 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जाती […]

विज्ञापन

मुंबई: मुंबई में हुई जहरीली शराब त्रासदी में आज पांच और लोगों की जान जाने के साथ ही इस मामले में मरने वालों की कुल संख्या बढ कर 102 हो गई है.जहरीली शराब के कारण बीमार हुए 46 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जाती है.

इस त्रासदी के लिए भाजपा नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

जहरीली शराब मामले में अब तक सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और आठ पुलिस अधिकारियों तथा चार आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति पुलिस हिरासत में हैं.

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा ‘‘आबकारी मंत्री को इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए. गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है इसलिए उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए.’’ राज्य में पूर्णकालिक गृह मंत्री न होने की शिकायत करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर जहां मृतक संख्या हर घंटे बढ रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योग करने में व्यस्त हैं.

उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है और मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.निरुपम ने कहा कि ऐसी ही त्रसदी 2004 में विखरोली में हुई थी जिसमें 87 लोगों की जान गई थी. तब तत्कालीन कांग्रेस-राकांपा सरकार ने स्थानीय डीसीपी को निलंबित कर पूरे मुंबई में अवैध डिस्टलरियों को बंद कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola