सुषमा स्वराज पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद का आरोप

नयी दिल्ली:ललित मोदी मामले में सुषमा स्वराज पर लगे आरोप पर सरकार ने उनका बचाव किया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुषमा ने जो भी किया है वह ठीक किया है. उसने जो भी किया है नियमों के आधार पर किया है. इधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी सुषमा का बचाव […]
नयी दिल्ली:ललित मोदी मामले में सुषमा स्वराज पर लगे आरोप पर सरकार ने उनका बचाव किया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुषमा ने जो भी किया है वह ठीक किया है. उसने जो भी किया है नियमों के आधार पर किया है. इधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी सुषमा का बचाव किया है. अमित शाह ने कहा की मामले को तूल देने की कोई जरुरत नहीं है.
इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और सफाई दी. उन्होंने कहा कि सिर्फ मानवीय आधार पर उन्होंने ललित मोदी की मदद की थी. इस मामले में सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके भी सफाई दी है. उन्होंने लिखा कि मैंने नियम के विरुद्ध जाकर उनकी कोई मदद नहीं की. उन्होंने( ललित मोदी) अपनी पत्नी के केंसर के ऑपरेशन के लिए विदेश जाने की बात कही थी. मैने दबाव नहीं बनाया था कि मेरी बात मान ली जाए. उनके इस ट्वीट पर भी विपक्षी सवाल खड़े कर रहे हैं उनका कहना है कि सुषमा ने मदद करने की बात मान ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










