हादसे का शनिवार : कहीं गैस रिसाव तो कहीं दुर्घटना

Updated at : 13 Jun 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे का शनिवार : कहीं गैस रिसाव तो कहीं दुर्घटना

नयी दिल्लीः राजनीतिक उथल पुथल के बीच आज का दिन यानी शनिवार हादसों का दिन बन गया है. सुबह – सुबह हादसे की कई खबरें आ रही है. पहली बड़ी खबर टीवी रिपोर्ट के हवाले से है जिसमें आध्रप्रदेश में राजहमुंदरे के नजदीक गोदावरी नदी में वैन के गिरने से 21 लोगों के मौत की […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः राजनीतिक उथल पुथल के बीच आज का दिन यानी शनिवार हादसों का दिन बन गया है. सुबह – सुबह हादसे की कई खबरें आ रही है. पहली बड़ी खबर टीवी रिपोर्ट के हवाले से है जिसमें आध्रप्रदेश में राजहमुंदरे के नजदीक गोदावरी नदी में वैन के गिरने से 21 लोगों के मौत की खबर आ रही है. इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा लोगों के मरने की खबर है. हालांकि राहत बचाव कार्य दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुका है और लोगों को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही है. दूसरी खबर दिल्ली के नोएडा से आ रही है जहां कपड़ा मिल में आग लग जाने से काफी नुकसान पहुंचा है.

यहां लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंची जिससे और नुकसान पहुंचा है. इन खबरों के बीच पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से छह लोगों के मौत की खबर है. अमोनिया गैस से भरा टेंकर पंजाब से दिल्ली जा रहा था लेकिन रास्ते में वोल्ट खुल जाने की वजह से गैस रिसाव होने लगा. इसे रोकने की पुरजोर कोशिश की गयी लेकिन ड्राइवर भी इसे रोकते- रोकते बेहोश हो गया. इसके अलावा देश के अन्य राज्यों से छिटपुट दुर्घटनाओं की खबरें है जहां सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola