मणिपुर हमले की जांच एनआइए को सौंपी गयी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
Updated at : 06 Jun 2015 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : गुरुवार को मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले और 18 जवानों के शहीद हो जाने व लगभग एक दर्जन जवानों के घायल हो जाने के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआइए को सौंप दी गयी है. मणिपुर के चंदेल जिले में हुए इस हमले में छह डोगरा रेजीमेंट के जवान के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : गुरुवार को मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले और 18 जवानों के शहीद हो जाने व लगभग एक दर्जन जवानों के घायल हो जाने के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआइए को सौंप दी गयी है. मणिपुर के चंदेल जिले में हुए इस हमले में छह डोगरा रेजीमेंट के जवान के जवान शहीद हुए थे. गृहमंत्रालय ने जांच को एनआइओ को सौंपे जाने की आज अधिसूचना भी जारी कर दी.
उधर, सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने भी मणिपुर का दौरा कर हालात का जायजा लिया है. इलाके में सेना की सघन तलाशी अभियान भी चल रहा है. इसमें असम राइफल्स का भी योगदान लिया जा रहा है. इलाके के पारालांग, चारोंग व म्यांमार से सटे क्षेत्र की गहन तलाशी अभियान चल रहा है.
जनरल सुहाग ने कल सेना व असम राइफल के जवानों के साथ भावी कार्ययोजना तय करने के लिए गहन चर्चा भी की थी. इस हमले की जिम्मेवारी एनएससीएन खापलांग ने हमले की जिम्मेवारी ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




