राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे से पूर्व दो टिफिन बम बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 1:18 PM
रायपुर : गृहमंत्री राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरा से पहलेनक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने दस-दस किलोग्राम के दो टिफिन बम बरामद किये हैं. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के मिस्मा गांव के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल […]
रायपुर : गृहमंत्री राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरा से पहलेनक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने दस-दस किलोग्राम के दो टिफिन बम बरामद किये हैं. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के मिस्मा गांव के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल ने दो टिफिन बम बरामद कियेहैं जिन्हें नष्ट कर दिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र मेंकल सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब सुकमा से दोरनापाल के रास्ते पर था तब उन्हें बम होने की सूचना मिली. बाद में बम बरामद कर नष्ट कर दिये गये. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. सिंह इस दौरान सुकमा जिले के दोरनापाल भी जायेंगे जहां वह अत्याधुनिक पुलिस थाने का उद्घाटन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










